+91 97739 91172
img
सॉफ्ट रिमाइंडर

Share:  

सूचना: 15 मार्च 2024 प्रिय ज्वेलर साथियो, होली के पावन पर्व पर 16 मार्च दिन शनिवार शाम 7 बजे नैशनल क्लब में होने वाले एतिहासिक रंगारंग कार्यक्रम मे कूचा महाजनी के सभी दुकानदार भाई सादर आमंत्रित हैं। यह कार्यक्रम आपका अपना है और आप सबके सहयोग से किया जा रहा है। आप कुछ फुर्सत के पल अपने लिये और अपनों के लिये जरूर निकाले और एक जगह, एक दूसरे के साथ मिलकर आनंद की अनुभूति करें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे 15 दिन से कड़ी मेहनत करने वाले और एक-एक दुकान पर खुद जाकर निमंत्रण कार्ड वितरित करने वाले आपके कुछ सम्मानित साथियो को विशेष धन्यवाद जो निम्न है। 01. श्री संजय खजांची 02. श्री पवन गुप्ता 03. श्री विनय गुप्ता 03. श्री अभिषेक अग्रवाल 04. श्री पंकज रस्तोगी 05. श्री जगमोहन गर्ग 06. श्री दीपक गर्ग 07. श्री एन के जैन 08. श्री अंशुल बंसल 09. श्री अश्विनी शोकल 10. श्री बृजेश जायसवाल 11. श्री पवन गर्ग 12. श्री संजीव अग्रवाल 13. श्री महेश अग्रवाल 14. श्री गोपाल गर्ग 15. अन्य साथी इस कार्यक्रम मे मंझे हुए कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक नृत्य के साथ पुरानी दिल्ली के मशहूर व्यंजन भी आपका मन मोह लेंगे। "एक शाम अपनों के नाम" को यादगार बनाने के लिये अपना क़ीमती समय जरूर दे। इस कार्यक्रम मे दिल्ली की प्रमुख संस्थाओ के प्रधान/ महामंत्री के साथ हमारे विशिष्ट अतिथि भी शिरकत करेंगे। आग्रह: भूलवश यदि किसी भी दुकानदार भाई तक कार्ड ना पहुंचा हो तो हमे क्षमा करते हुए कार्यक्रम मे जरूर पधारे और हमे सूचित भी करे। होली कार्यक्रम की बजट राशि पूरा होने के कारण जिन दुकानदार भाइयों की सहयोग राशि स्वीकार नहीं कर पाये उनसे अगले साल सर्वप्रथम लेने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद 🙏 एबीजेए टीम

Time: 16 May 2024 7:00 pm